अर्जेंटीना के राजदूत ने फीफा विश्व कप में समर्थन के लिए भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन से अतिरिक्त समय में 0-1 से हारकर उपविजेता रही अर्जेंटीना की टीम को मिले समर्थन के लिए भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

 

कौसिनो ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए भारत में अर्जेंटीना के प्रति लगातार बढ़ रहे समर्थन की सराहना की। उन्होंने लिखा, “इस विश्व कप के दौरान अर्जेंटीना की टीम को लगातार समर्थन देने के लिए भारत के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत, एक बार फिर आपका शुक्रिया!”

 

विश्व कप-2022 में लियोनेल मेस्सी की अगुआई में अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन बनने के बाद भारत में टीम और मेस्सी के प्रशंसकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी कारण पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत में भी प्रशंसकों ने अर्जेंटीना का उत्साहवर्धन किया।

 

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरी अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब बचाने का उसका सपना न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में टूट गया। स्पेन ने अतिरिक्त समय में 1-0 से जीत दर्ज कर 2010 के बाद अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब अपने नाम किया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में किया।

 

पूरे मुकाबले में स्पेन का दबदबा देखने को मिला। स्पेन ने लगातार आक्रमण करते हुए कई मौके बनाए, जबकि अर्जेंटीना उसकी मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी।

 

हालांकि, अर्जेंटीना खिताब बचाने में सफल नहीं रही, लेकिन लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल तक पहुंचने की उसकी उपलब्धि को भारत सहित दुनिया भर के प्रशंसकों ने सराहा। —————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com