आरएमएल अस्पताल में घायल युवाओं से मिले जेपी नड्डा, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को अचानक कॉकरोच जनता पार्टी के संसद’ मार्च के दौरान हुई झड़प और पुलिस कार्रवाई में घायल युवाओं का हाल जानने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

 

अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने घायल युवाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आरएमएल अस्पताल में डॉक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से इलाज की जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वे लेडी हार्डिंग अस्पताल भी पहुंचे।

 

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च के दौरान हुई झड़प में कई छात्र घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर एम एल अस्पताल में 65 और लेडी हार्डिंग अस्पताल में 82 घायलों का इलाज चल रहा है। इन अस्पतालों में घायलों से मिलने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता भी पहुंचने की खबर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com