सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया

नई दिल्ली : पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले पर आभार जताया जिसमें उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है।

 

गीतांजलि ने एक्स पर लिखा, “वांगचुक को हमारी पसंद के अस्पताल मेदांता में भर्ती करने के पक्ष में आदेश देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दिल से धन्यवाद। बेहद मुश्किल हालात के बावजूद समय में मिली इस जीत के लिए अधिवक्ता अखिल सिब्बल, बहुली शर्मा और उनकी टीमों का भी दिल से शुक्रिया।”

 

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

 

यह आंदोलन शिक्षा प्रणाली में अनियमितता और नीट पेपर लीक को लेकर जारी है जिसका नेतृत्व सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com