विपक्ष का राजनीतिक इतिहास चर्चा से बचने का- नितिन नवीन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि जैसे ही वे सदन के पटल पर आएंगे, उनका दोहरा चरित्र देश की जनता और युवाओं के सामने पूरी तरह जगजाहिर हो जाएगा।

 

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते कहा कि सदन के पटल पर नीट सहित छात्रों और युवाओं से जुड़े हर विषय पर खुलकर चर्चा कीजिए। एनडीए सरकार हर विषय पर संवाद करने और हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष का राजनीतिक इतिहास चर्चा से बचने का रहा है। यही कारण है कि वे सदन में बहस का सामना करने के बजाय उससे दूर भागते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com