सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 560 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती नजर आ रही है।

 

भाव में हुए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,850 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

 

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो लगातार उठापटक होने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में उछाल आया है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई। चांदी भी उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में महंगा हो गया। इस तेजी के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया।

 

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

 

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com