ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा को पीवी सिंधु ने दी बधाई, बोलीं- ‘मुझे तुम पर गर्व है’

नई दिल्ली : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीतने वाली 17 वर्षीय तन्वी शर्मा को बधाई दी। सिंधु ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और मेहनत करती रहो। मुझे तुम पर गर्व है।

 

तन्वी शर्मा ने रविवार को ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में वियतनाम की थुई लिन्ह गुयेन को 21-16, 21-16 से हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

 

युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे इस लड़की पर बेहद गर्व है। मैं कई वर्षों से कहती आ रही हूं कि तन्वी में एक बेहद खास खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं। प्रतिभा, शानदार शॉट्स खेलने की क्षमता और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करने का साहस, उसमें सब कुछ है।”

 

सिंधु ने आगे कहा कि उसे केवल थोड़ी और स्थिरता और अनुभव की जरूरत थी और यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब वह सब उसके खेल में दिखाई दे रहा है। तन्वी, यह तो सिर्फ शुरुआत है। मेहनत करती रहो, खुद पर विश्वास बनाए रखो और हमेशा बेहतर बनने की भूख बनाए रखो। तुम जैसे खिलाड़ियों के साथ भारतीय बैडमिंटन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।

 

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने युवा तन्वी को बधाई और कहा कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है। प्राधिकरण ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, 17 साल की उम्र। निडर। जिसे कोई रोक न सके। इतिहास अब तन्वी शर्मा के नाम है। ताइपे ओपन 2026 में शानदार जीत के साथ, तन्वी इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कम उम्र की चैंपियन बन गई हैं और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300+ टाइटल जीतने वाली चौथी भारतीय महिला एकल खिलाड़ी हैं।

 

भारतीय खेल प्राधिकरण ने आगे कहा कि एक रिकॉर्ड-तोड़ जीत, एक चैंपियन वाली सोच और बहुत खास शुरुआत। भारतीय बैडमिंटन का भविष्य पहले से कहीं ज़्यादा उज्ज्वल है।————-

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com