असम में बड़ी कार्रवाई: CJP नेता आशुतोष रांका को पुलिस ने लिया हिरासत में, वकीलों को मिलने से रोकने का आरोप

Guwahati : असम से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बात की जानकारी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दीपके के इस दावे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

अज्ञात स्थान पर ले जाने और वकीलों को रोकने का दावा

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया है कि असम पुलिस आशुतोष रांका और उनकी पूरी टीम को हिरासत में लेने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। इसके बाद एक अन्य पोस्ट में दीपके ने यह भी दावा किया कि हालांकि कानूनी सहायता के लिए वकील उस जगह पर पहुंच चुके हैं जहां आशुतोष रांका को रखा गया है, लेकिन पुलिस वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दे रही है।

 

राजनीतिक गलियारों में गरमाया मामला

आशुतोष रांका की हिरासत के बाद से ही CJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पुलिस की इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। हालांकि, असम पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है कि आशुतोष रांका को किस मामले या किन कारणों के चलते हिरासत में लिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com