‘रामायण’ से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

मुंबई : नमित मल्होत्रा की निर्माणाधीन और नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया है।

 

पोस्टर में यश बेहद भव्य और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। रत्नों से सजे सुनहरे मुकुट, मोतियों की कई परतों वाली मालाएं और भारी सोने के आभूषण उनके शाही व्यक्तित्व को उभार रहे हैं। उनकी तीखी नजरें और दमदार व्यक्तित्व रावण के प्रभावशाली रूप की झलक पेश करते हैं।

 

ट्रेलर के बाद से ही यश का रावण अवतार फिल्म के सबसे चर्चित पहलुओं में शामिल रहा है। नए पोस्टर में अभिनेता के लुक के साथ फिल्म के विशाल पैमाने की भी झलक दिखाई देती है। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में महाकाव्य के प्रमुख किरदारों और उनकी भावनात्मक यात्रा को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश करने की तैयारी है।

 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह दो भागों वाली फिल्म नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से तैयार की जा रही है। फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com