आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तीन दिवसीय द्वमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक 5 से 7 अक्टूबर के बीच मुंबई में होगी। आर्थिक मामलों के जानकारों को इस बार नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है।

 

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षा में छह सदस्यों वाली एपपीसी की 3 दिवसीय समीक्षा बैठक में महंगाई, आर्थिक गतिविधियों और नीतिगत ब्याज दरों (रेपो रेट) की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति के फैसले की जानकारी देंगे। आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि इस बार आरबीआई रेपो रेट में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर सकता है।

 

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने अक्टूबर और दिसंबर की मौद्रिक समीक्षा की बैठकों में नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने का अनुमान जताया है।

 

आरबीआई ने अगस्त में हुई पिछली एमपीसी बैठक में रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com