अशोक सिंघल ने सनातन धर्म और राष्ट्रीय चेतना के लिए जीवन समर्पित किया : प्रह्लाद जोशी

हुब्बल्ली : अशोक सिंघल ने सनातन धर्म की रक्षा, गौ संरक्षण, हिंदू समाज में जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। हुब्बल्ली के देशपांडे नगर स्थित सवाई गंधर्व हॉल में विश्व हिंदू परिषद, कर्नाटक उत्तर प्रांत की ओर से आयोजित अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह बातें कही।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे अशोक सिंघल का विश्वभर में हिंदू समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अशोक सिंघल की धर्मनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति, त्याग, देशसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, विचार और सेवा का मार्ग समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी और मार्गदर्शक रहेगा।

 

समारोह का आयोजन हुकेरी स्थित गुरूशांतिश्वर संस्थान हिरेमठ के पूज्य श्री ष.ब्र. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामीजी तथा कोंचूरमठ के पूज्य श्री सवितानंद महास्वामीजी के दिव्य सान्निध्य में हुआ।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख सुधीरसिंह घोरपड़े, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक शरणप्पा उल्किहाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सचिव गोपाल जी, कर्नाटक उत्तर प्रांत के अध्यक्ष लिंगराज अप्पा, प्रांत सचिव शिवकुमार बोळशेट्टी सहित कई गणमान्य एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहे।—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com