ओडिशा के छात्र संघ चुनावों में जीतने पर अमित शाह ने अभाविप को दी बधाई

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ओडिशा छात्र संसद चुनावों में शानदार जीत हासिल करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

गृह मंत्री ने शनिवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पहले पंजाब विश्वविद्यालय फिर दिल्ली विश्वविद्यालय और अब ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अभाविप की यह जीत स्पष्ट संदेश देती है कि देश की युवा शक्ति झूठ, भ्रम और अराजकता फैलाने वाली ताकतें के साथ नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है। परिषद की यह जीत, राष्ट्र-विरोधी ताकतों को एक कड़ा जवाब है।”

 

उल्लेखनीय है कि, अभाविप ने 13 विश्वविद्यालयों में 8 अध्यक्ष और 11 महासचिव के पदों पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं, 6 में पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया है। गुरुवार को कुल 332 उच्च शिक्षण संस्थानों में मतदान हुआ। इनमें लगभग 320 कॉलेज और 13 विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन संस्थानों में कुल 6,696 उम्मीदवारों में से कॉलेजों से 6,358 और विश्वविद्यालयों से 338 उम्मीदवार शामिल थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com