यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने मारी बाजी, ‘प्रहार’ की रफ्तार धीमी

मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने पहले दिन राजकुमार राव अभिनीत ‘प्रहार’ को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की, लेकिन कमाई के मामले में यामी की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म आगे रही।

 

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘नई नवेली’ ने देशभर में 6,281 शोज के जरिए पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, फिल्म की दुनियाभर में कमाई 4.58 करोड़ रुपये बताई गई है।

 

दूसरी ओर, कोर्टरूम ड्रामा ‘प्रहार’ ने देशभर में 4,133 शोज के जरिए पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह शुरुआती कारोबार में ‘नई नवेली’ ने बढ़त हासिल की। हालांकि, दोनों फिल्मों के सामने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की चुनौती है। आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई के आंकड़े तय करेंगे कि इनमें से कौन-सी फिल्म रफ्तार पकड़ पाती है।

 

दोनों हिंदी फिल्मों को दक्षिण भारतीय फिल्मों से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने दो दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। ‘नई नवेली’ को लेकर समीक्षकों और दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली बताई जा रही है, जबकि ‘प्रहार’ को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद शुरुआती कमाई में अपेक्षित बढ़त नहीं मिली। अब दोनों फिल्मों के लिए वीकेंड का प्रदर्शन अहम रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com