कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरह करारी हार के बाद इस्तीफा देकर घर नहीं बैठ गई हैं। वह राहुल गांधी के सपनों के अनुरूप उत्तर प्रदेश (उ.प्र.) मिशन-2022 पर काम शुरू कर चुकी हैं। जुलाई महीने से प्रियंका गांधी अपने प्रयासों को जमीन पर उतारने की रूपरेखा तैयार करती हुई नजर आ सकती हैं। वह लगातार लोगों से मिल रही हैं, उ.प्र. में कांग्रेस की जमीनी जड़ को समझ रही हैं। चार विशेष टीमें भी उ.प्र. में अपना काम कर रही हैं। इतना ही नहीं प्रियंका के सचिवालय के प्रमुख अधिकारी धीरज श्रीवास्तव भी लगातार टीम के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal