अमरावती (आंध्र प्रदेश) : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है। सुषमा जी एक सक्षम प्रशासक, बहादुर और दयालुता की प्रतीक थीं। मंगलवार को जगन ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा की दिवंगत नेता ने देश की महिलाओं को हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया था। मैैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूूं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal