प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह वैश्विक नेताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

एवियां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के एवियां पहुंच गए हैं और विश्व नेताओं के साथ विचार-विमर्श की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अधिक टिकाऊ और समृद्ध विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जिनेवा पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात स्विस राष्ट्रपति पार्मेलिन से हुई। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में बताया कि जिनेवा हवाई अड्डे पर स्विस राष्ट्रपति पार्मेलिन से उनकी सार्थक चर्चा हुई।

 

उल्लेखनीय है कि जी-7 शिखर सम्मेलन सोमवार से शुरू हुआ है और इसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ-साथ आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com