‘अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड’ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर सी.एम.एस. छात्रों का कब्जा




लखनऊ, 13 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 10 मेधावी छात्रों ने बुल्गारिया की मैथमेटिक्स एण्ड नेशनल साइंस एकेडमी, बर्गस के तत्वावधान में ऑनलाइन  आयोजित ‘अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड’ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय, तीनों स्थानों पर कब्जा जमाकर अपनी गणित प्रतिभा का परचम है एवं विद्यालय का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में बुल्गारिया, फिलीपीन्स, कजाकिस्तान, वियतनाम, इण्डोनेशिया, मंगोलिया एवं भारत समेत कई देशों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की मेधा गुप्ता एवं हर्ष कुमार सिंह ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित कर गणित ज्ञान का परचम लहराया जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र रिशिथ राज रायजादा, सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्र प्रणय अग्रवाल एवं वैभव शर्मा, सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के छात्र आदित्य प्रताप सिंह नेगी, प्रनब पाण्डेय एवं अपूर्व मिश्रा ने अपने-अपने वर्ग में द्वितीय स्थान अर्जित किया। सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के छात्र कनिष्क एवं सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की छात्रा चित्राक्षी सिंह ने अपने-अपने ग्रुप में तृतीय स्थान अर्जित किया।
            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को देश-विदेश की शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है। इस तरह के प्रयासों से विभिन्न देशों के छात्र एक-दूसरे के निकट आते हैं जिससे सारे विश्व में शान्ति एवं विश्व एकता स्थापित करने में तथा विश्वव्यापीदृदृष्टिकोण के विकास से उन्हें विश्व नागरिक के रूप में विकसित करने में सहायता मिलती है

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com