साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम

साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम

देहरादून। साइबर क्राइम पर लगाम लगाने में अब काफी आसानी रहेगी। अपराधियों का पूरा काला चिट्ठा एक स्थान पर मिलेगा। इसके लिए उत्तराखंड में एक आधिकारिक पृष्ठ (ऑफिसियल पेज) लोकार्पित किया गया है। मंगलवार को इस संदर्भ में जानकारी दी गई। यह ऐसा पेज है जिस पर सामाजिक रूप से सबका जीवनवृत्त मिल जाएगा। उत्तराखंड के अनिल से नेगी ने इसकी शुरुआत की है।

पथरीबाग चौक के समीप स्थित कैफे हाउस में डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव रमिन्द्री मंद्रवाल ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह कुछ खास पहल समय की मांग है। अब लोगों को अलग-अलग मंचों पर लोगों का जीवनवृत्त खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

संस्थापक अनिल सिंह नेगी के अनुसार इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद सोशल मीडिया के सभी लिंक मिल जाएंगे। साथ ही यहां एक्स्ट्रा सेफ्टी का ध्यान रखते हुए इसको आधार से भी लिंक किया जाएगा। इस प्लेटफार्म पर साइबर क्राइम जैसे मामले नही हो पाएंगे, इसके लिए एडमिन की पूरी नजर रहेगी। आगे चलकर रजिस्ट्रेशन के लिए भी एडमिन की एप्रूवल लेनी होगी। उत्तराखंड के देहरादून में लॉन्चिंग के बाद देशभर में इसको पहुंचाया जाएगा। खासकर के युवाओं के बीच अलग-अलग प्रोग्राम होंगे। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नेगी, कृष्णा देवी, आरती नेगी आदि उपस्थित थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com