भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना के बीसवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर Beyond Twenty by 2020 कार्यक्रम का उदघाट्न

लखनऊ/इलाहाबाद : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू एवं मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद भ्रमण के दौरान शनिवार को उच्च न्यायालय के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, झलवा के कैम्पस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना के बीसवें वर्ष के प्रवेश के अवसर पर Beyond Twenty by 2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा ट्रिपल आई0टी0 में स्थापित ‘केन्द्रीय कम्प्युटिंग फैसिलिटी को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही संस्थान में इनोवेशन एवं इनक्यूवेशन सेन्टर और इंडोर स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स का उदघाटन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा की गयी।
उप राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नयी तकीनीकों का विकास होने से जन सुविधाओं में निरन्तर सुधार होता रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तकनीकी के विकास में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आईटी के सेक्टर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के कई छात्र गये है। आईटी के सेक्टर में कई लोग भारत की उपस्थिति को दर्शा रहे है। हर क्षेत्र में कोई न कोई भारतीय मिलता है जहां पर वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा है तथा उनकी शिक्षा संस्थानों मे प्रतिशत मे निरन्त बढ़ोत्तरी हो रही है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के कार्यक्रम की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने छात्रों को निरन्तर कुछ नया करने का मंत्र भी दिया।
मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का यह कार्यक्रम अद्भूत है, इससे कई लोगों को नई दिशाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अपने स्थापना दिवस से अब तक कई लम्बी दूरिया तय की है जिसमें कई बड़ी उपलब्धियां भी इस संस्थान के साथ जुड़ी है। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए टैक्नोलॉजी को अपनाना होगा। इसी तरह शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन कराने में टेक्नोलॉजी अपनी अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड की अनियमितता को तकनीकी के माध्यम से दूर कर अब पात्र लोगों को ही राशन कार्ड वितरित कर उन्हें उनका लाभ दिया जा रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal