-मनोज श्रीवास्तव
लखनऊ। कांग्रेस के फलाहार कार्यक्रम में कार्यालय में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिजनों ने ऐन वक्त पर हंगामा कर दिया। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन था। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर कन्या पूजन भी नहीं कर पाए थे कि कार्यालय में रह रहे कर्मचारियों ने ये कह कर हंगामा कर दिया कि पहले हमारा बकाया भुकतान कराया जाए तब कोई आयोजन कराया जाय। कर्मचारियों का कहना है कि एक तो हमारी लोगों की छंटनी कर दी गई दूसरे हमारे बकाए तनखाह पिछले कई महीने से पार्टी नहीं दे रही है।
कर्मियों के रोष के बाद पार्टी कार्यालय में तनाव व्याप्त है। गरीब कर्मचारियों का उनका कहना है त्योहार शुरू हो चुके हैं हमारे परिवार के बच्चे एक-एक मिठाई के लिए तरस गए। कल नवमी है हवन करने की भी व्यवस्था नहीं है लेकिन कांग्रेस फलाहार का दिखावा कर रही है। कांग्रेस ने अपने कर्मचारियों को उनके मेहनत का पारिश्रमिक देना उचित नहीं समझा। वहां रहने वाले कर्मियों का कहना है कि अब प्रदेश प्रभारी या कोई बड़ा नेता राजधानी में आएगा तो हम उसके सामने अपनी बात उठाएंगे। सबको नौकरी और रोजगार देने का वादा करने वाली पार्टी अपने कर्मचारियों को ही मेहनत का दाम नहीं दे पा रही है।
यह खबर बाहर फैलते ही कांगेस कार्यालय में प्रवक्ता नदारद हो गए फोन करने पर प्रवक्ता पूजा और हवन करने की बात करके फोन पर बात करने से मना करने लगे हैं। दूसरे प्रवक्ता अशोक सिंह मोबाइल पर मिले तो उन्होंने कहा कि लगभग दस लाख रुपया इन लोगों पर बिजली बिल बकाया है। कहने को तो कर्मचारी हैं लेकिन एसी, फ्रिज, कूलर, हीटर लगाए हैं।जब बिल आ गया तो पार्टी से भरवाना चाह रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जी के संज्ञान में मामला आज आ गया है देखिये क्या होता है। बिना बिल जमा किये कुछ नहीं होगा। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा यह तो होना ही था जब बाहर से और ग्लैमर वाले लोग संगठन चलाएंगे तो जमीनी हकीकत और गरीब और कार्यकर्ता को मुसीबत उठाना ही पड़ता है। उन्होंने कहा यह लोग राहुल गांधी को डुबो देंगे, पिछले महीने कुछ कर्मचारी दिल्ली के नेताओं से भी मिले थे लेकिन आज तक कुछ निदान नहीं हुआ।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal