इतिहास के पन्नों में 18 मईः भारत परमाणु संपन्न देशों में शामिल

देश-दुनिया के इतिहास में 18 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे इस दुनिया में हर तारीख को कुछ न कुछ अच्छा-बुरा घटित होता रहता है। इनमें से कुछ घटनाएं वक्त के साथ भुला दी जाती हैं और कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास में अपना नाम दर्ज कराती हैं। 1974 में 18 मई की तारीख एक ऐसी अहम घटना के साथ इतिहास में दर्ज है, जिसने भारत को दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में खड़ा कर दिया। भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था। यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों के अलावा किसी और देश ने परमाणु परीक्षण करने का साहस किया। इस परीक्षण की प्रस्तावना वर्ष 1972 में लिखी गई, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र का दौरा किया और वैज्ञानिकों को बातों ही बातों में परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने की इजाजत दी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1912ः पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज।

1974: राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल।

1991ः चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।

2009ः श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया।

1994ः गाजा पट्टी क्षेत्र से अंतिम इजराइली सैनिक टुकड़ी हटाए जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।

2004ः इजराइल के राफा विस्थापित कैम्प में इजराइली सैनिकों ने 19 फिलिस्तनीयों को मौत के घाट उतारा।

2006ः नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।

2007ः कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।

2008ः पार्श्व गायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।

2008ः लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल के लिए कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।

जन्म
1881ः वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार।

1914ः भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. जगन्नाथन।

1933ः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा।

1951ः भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

निधन

1934ः भारतीय बांग्ला भाषा के कवि, गीतकार, संगीतकार और देशभक्त मुकुन्द दास।

1966ः भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी।

2009ः प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य कृष्ण पट्टाभि जोइस।

2012ः प्रसिद्ध संत जय गुरुदेव।

2017ः हिन्दी सिनेमा अभिनेत्री रीमा लागू।

महत्वपूर्ण दिवस

-विश्व एड्स वैक्सीन दिवस।

-पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस (1974)।

-अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com