झांसी में चेकिंग के दाैरान पकड़ी गई 503 पेटी अंग्रेजी शराब, ट्रक चालक फरार

झांसी : जनपद की जीएसटी और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को सयुंक्त कार्रवाई करते हुए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित झांसी-ग्वालियर हाईवे पर ट्रक के अंदर रखे कंटेनर से 503 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब की कीमत 30 लाख रुपये हैं। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हाे चुका था।

 

आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार काे बताया कि ग्वालियर-झांसी हाईवे पर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित शिवानी ढाबा तिराहे के पास शनिवार रात काे चेकिंग की जा रही थी। इस दाैरान एक ट्रक (यूपी 13 बीटी 9800)। मध्य प्रदेश की तरफ से आता दिखा। टीम ने ट्रक को रोककर जब चालक से ट्रक में लदे माल से संबंधित कागजात मांगते हुए तलाशी ली तो उसमें थर्माकोल भरा मिला। गहराई से छानबीन करने पर थर्माकोल के नीचे लोहे का विशेष कंटेनर दिखाई दिया। यह कंटेनर ट्रक में वेल्डिंग किया गया था। कंटेनर को काटा गया तो उसके अंदर 503 पेटी इंपीरियल ब्लू ब्रांड की अंग्रेजी शराब निकली। यह शराब मध्य प्रदेश में निर्मित व वहीं के लिए बिक्री के लिए है। जांच में पता चला कि यह शराब की खेप ग्वालियर से कलकत्ता तस्करी को जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान अंधेरे में चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जब्त शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। इस मामले में थाना सीपरी बाजार में ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।—————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com