करोड़ों देशवासियों के संकल्पों की सिद्धि का बजट: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। संसद में प्रस्तुत बजट करोड़ों देशवासियों के संकल्पों की सिद्धि करने वाला बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उत्तर प्रदेश के लिए बजट में विशेष प्रावधान रखे गए हैं। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद डिप्टी सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी एवं करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सदन में प्रस्तुत इस बजट ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला यह बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी होगा। उन्होंने लोक कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com