लखनऊ: अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में एन एस एस यूनिट द्वारा सप्त दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण उद्घाटन समारोह से हुआ, जिसमें दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, एनएसएस गीत, शिक्षा पर लघु नाटक और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

एनएसएस इकाई की अध्यक्ष अनुष्का यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और “नॉट मी, बट यू” के मंत्र पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ, तथा प्रो. अतुल शर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोण्डा तथा कॉलेज प्राचार्या प्रो. बीना राय ने सेवा एवं नेतृत्व पर प्रेरित किया तथा एन एस एस के इस शिविर में क्रियाशील होने हेतु उत्साह वर्धन किए । एनएसएस अधिकारी श्रीमती मीना कुमारी ने उद्देश्यों की जानकारी दी। दोपहर भोजन के बाद VLCC वर्कशॉप में ग्रूमिंग, स्किनकेयर, मेकअप एवं एयरब्रश तकनीक पर डेमो, प्रश्नोत्तरी और मुफ्त हेयरकट कूपन वितरित हुए।
आज के इस सफल कार्यक्रम में कॉलेज
प्राचार्या प्रोफेसर बीना राय , एन एस एस अधिकारीगण , संस्कृति समिति की सचिव एवं एन एस एस की छात्रा समिति का सहयोग रहा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal
