ग्रीन पार्क में क्रिकेट की तैयारी के बीच टूटा सन्नाटा, सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का निधन

कानपुर (उत्तर प्रदेश) : ग्रीन पार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह शुक्रवार से शुरू होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबले की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान पिच को सवारते हुए अचानक मैदान पर ही गिर पड़े। स्टेडियम का स्टाफ उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

बताया गया है कि पिच की तैयारी के समय शिव कुमार के सीने में तेज दर्द हुआ और वह मैदान पर ही गिर पड़े। पिच पर मौजूद यूपीसीए के नोडल अधिकारी सुरजीत श्रीवास्तव और स्टेडियम का स्टाफ उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटे और पत्नी महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। परिवार को सूचना दे दी गई है। शिवकुमार के शव को उनके गृह जनपद बरेली भेज दिया गया है।

 

शिवकुमार की मौत की सूचना मिलते ही पूरे स्टेडियम में शोक की लहर छा गई। खेल विभाग और विभिन्न खेल संघ के अधिकारी प्रशासक और खिलाड़ी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मूल रूप से बरेली के रहने वाले शिवकुमार ने अपने करियर की शुरुआत खेल विभाग में इलेक्ट्रीशियन के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने पिच क्यूरेशन के क्षेत्र में कदम रखा। डब्बू शाह और बृजेंद्र कुमार के सानिध्य में उन्होंने पिच को तैयार करना सीखा। बीसीसीआई की परीक्षा पास कर सीनियर पिच क्रिएटर और सेंट्रल जोन प्रभारी बने।

 

उन्होंने साल 2018 में खेल विभाग से वीआरएस लेकर यूपीसीए में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख स्टेडियमों के साथ इंडोनेशिया और बांग्लादेश में भी पिच तैयार की। इसके अलावा ग्रीन पार्क में लाल मिट्टी की पिच बनवाने का उनका सपना महाराष्ट्र से मिट्टी मंगवाने के साथ पूरा होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

साल 2005 से अब तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मुकाबला के पिच शिवकुमार नहीं तैयार की थी। सचिन तेंदुलकर ,राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी कई बार उनके कार्य की प्रशंसा कर चुके हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com