Kudraha, Basti : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरहा से पिपरपाती की ओर जा रही एक टेंपो को पीछे से आ रही कार ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में टेंपो सवार उमेश यादव (निवासी चकिया) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो कुदरहा की ओर से पिपरपाती जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को साइड से टक्कर मार दी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और टेंपो के नीचे दबे घायल उमेश यादव को बाहर निकालकर बचाव कार्य किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर में गंभीर चोटें पाए जाने पर घायल की हालत गंभीर बताई और उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal