UP Panchayat elections : यूपी पंचायत चुनाव लेकर बड़ी खबर आई सामने, अब राज्य आयोग ने जारी किया ये आदेश…

UP Panchayat elections : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग को ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से जुड़े आंकड़ों में गड़बड़ी मिली है, जिसके बाद आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत जिला अधिकारियों को सूचनाओं में पाई गई विसंगतियों को जल्द दूर करने के लिए कहा गया है। आयोग के आदेश के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को सूचित किया है कि पंचायती राज विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के आंकड़ों में अंतर पाया गया है। इसी वजह से आयोग ने निर्देश दिए हैं कि इन आंकड़ों को आयोग के पोर्टल पर दुरुस्त किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के विवरण का आपसी मिलान कर सही जानकारी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के परिसीमन के बाद जो सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं, उनमें भिन्नता सामने आई है। इसलिए पंचायती राज विभाग की जानकारी से मिलान करते हुए आयोग के पोर्टल पर फीड किए गए डाटा को शुद्ध किया जाना जरूरी है।

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाटा की शुद्धता निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए बेहद आवश्यक है। इसी कारण सभी जिलों को जल्द से जल्द सूचनाओं का सत्यापन कर सही विवरण पोर्टल पर दर्ज कराने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये चुनाव अप्रैल-मई में कराए जा सकते हैं और पूरी प्रक्रिया करीब दो महीने में पूरी होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com