बंधक बनाकर की थी लूट, कासगंज के दो लुटेरे गिरफ्तार

फिरोजाबाद : थाना अरांव पुलिस टीम ने रविवार को बंधक बनाकर लूट करने के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटी गयी मारुति स्विफ्ट कार, लूटी हुई नकदी एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं।

 

जनपद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के रोहटा रोड निवासी हरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. सत्यपाल सिंह को 5 फरवरी 2026 को उसके दाे अन्य साथियों संजीत पुत्र धर्मसिंह निवासी पीरपुर थाना दौराला जनपद मेरठ तथा गौतम सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी कासगंज के साथ अभियुक्तगण आलोक कुमार पुत्र श्याम पाल निवासी सूरतपुर थाना अम्मापुर जिला कासगंज, जितेन्द्र पुत्र त्रिमल सिंह निवासी अलीपुर जिला कासगंज व उमेश पुत्र छोटेलाल निवासी सफीपुर थाना एका जिला ने निन्हूराम कोल्ड स्टोर शिकोहाबाद रोड़, थाना अराँव में बंधक बनाकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए 35,600/- रुपये, एक घड़ी कैसियो, अन्य महत्वपूर्ण कागजात 02 चैक बुक एसबीआई व एचडीएफसी बैंक,01 आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड व एवं एक स्विफ्ट कार को लूट लिया था। पीड़ित ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।

 

थाना प्रभारी अरांव ऋषि कुमार ने रविवार को पुलिस टीम के साथ घटना में वांछित नामजद अभियुक्तगण आलोक कुमार व जितेन्द्र को अराँव बाईपास सिरसागंज रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी स्विफ्ट कार व लूटे गये रुपयों में से 12,830 रुपये एवं अन्य कागजात एक वोटर कार्ड, एक चैक बुक तथा एक कार की आरसी बरामद हुई हैं। पुलिस ने कार्यवाही कर लुटेरों को जेल भेजा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com