‘ये डील नहीं ढील है…’, सदन में अखिलेश यादव ने अमेरिका से हुए टैरिफ समझौते पर कहा- बजट दिशाहीन

Parliamant Session : लोकसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे “दिशाहीन” बताया और साथ ही अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड डील को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह डील नहीं, बल्कि “ढील” है और यदि यह डील करनी ही थी, तो पहले क्यों नहीं की गई।

 

अखिलेश यादव ने कहा- बजट पहले बना या पहले डील हुई?

अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा, “बजट आने से पहले और बजट आने के बाद पूरे देश में अमेरिका से डील को लेकर बात चल रही थी। भाजपा ने दावा किया कि हमने दुनिया के कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है। मैं उनसे जानना चाहता हूं कि कितने देश बचे हैं जिनसे अभी तक फ्री ट्रेड डील नहीं हुई है। यदि यह डील करनी ही थी, तो पहले क्यों नहीं कर ली गई। यह डील नहीं, बल्कि ढील है। देश जानना चाहता है कि 18 बड़ा है या जीरो। बजट पहले बना या पहले डील हुई?”

 

उन्होंने यह भी पूछा कि सरकार ने इस डील को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता क्यों नहीं दी है और यह क्यों नहीं बताया गया कि इससे देश को फायदा होगा या नुकसान।

 

विपक्ष ने कहा- ट्रेड डील देश के हित में नहीं

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद से ही लोकसभा में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सरकार और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने तर्क प्रस्तुत कर रहे हैं। विपक्ष का मानना है कि केंद्र सरकार की यह फ्री ट्रेड डील देश के हित में नहीं है, जबकि सरकार का दावा है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विदेश व्यापार में वृद्धि होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com