राहुल गांधी ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जिनकी प्रोग्रामिंग अंकल सैम, अंकल सोरोस ने की है – अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जिनका “प्रोग्रामिंग अंकल सैम ने की है और और जाॅर्ज सोरोस का सॉफ्टवेयर फिट है, जो उधर से टाइप होता है, वही इधर से टेलिकास्ट होता है”।

 

बुधवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि “ राहुल गांधी कहते हैं कि भारत एक मृत अर्थव्यवस्था है, जबकि हम कहते हैं कि मृत नहीं विश्व की एक प्रभुत्वशाली अर्थव्यवस्था हैं, इसलिए आज यूरोपियन यूनियन ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है । उन्होंने कहा, “राहुल गांधी चुनाव आयोग एवं संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। चुनाव आयोग पर आपको विश्वास नहीं है तो अपनी अपनी लोकसभाओं से चुनाव जीतकर इस सदन की सदस्यता क्यों ग्रहण की? बात ऐसी है कि कोई वोट चोरी नहीं हो रही है, देश की जनता बस चोरों को वोट नहीं दे रही है।”

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का क्या है, वह पहले आरोप लगाते है फिर माफ़ी मांग लेते हैं। राहुल गांधी एक आदतन असत्य बोलने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( एआई) है और इस बजट में हमारी सरकार ने निर्धारित किया है कि एआई का लाभ किसानों, युवाओं, महिलाओं, दिव्यांग सहित समाज के हर क्षेत्र को पहुँचे। इसलिए अगले 20 सालों तक डाटा सेंटर और काउंट सर्विसेज को टैक्स फ्री रखा जाएगा ।

 

वर्ष 2030 तक भारत को एआई नवाचार केन्द्र बनाना । एआई के क्षेत्र में रोजगार और नवाचार के बड़े अवसर मौजूद हैं। वैश्विक स्तर पर वर्ष 2030 तक एआई क्षेत्र में 8 करोड़ से अधिक पेशेवरों की जरूरत पड़ेगी”

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने आज संसद में बजट 2026-27 पर बोलते हुए बजट की सराहना की व इसे सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखायवाला बजट बताया। इस सर्व कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राष्ट्र की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि यह बजट सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय वाला बजट है। जहां विकास की पगडंडियां नहीं हैं, हम वहां विकास का एक्सप्रेस लाते हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के दस साल के बजट और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दस साल के बजट की तुलना करें…. देश ने महसूस किया है राजग के बजट कांग्रेस के ज़माने के ड्रॉइंग रूम बजट नहीं होते हैं….हमारे बजट जमीन से जुड़े होते हैं ।

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “बजट में देश के 12 सेक्टर बैंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला, पर्यटन, कृषि, रक्षा, ऊर्जा, रेलवेऔर परिवहन विशेष ध्यान रखा गया है। भारत ने पिछले एक दशक में विकास के एक शतक की यात्रा पूरी की है तो उसके पीछे आधार है। आजादी के 70 साल बाद भी देश में सात ही एम्स थे । आज देश भर में 23 एम्स हैं, हिमाचल को भी एम्स मिला, जम्मू को भी मिला एम्स और पूर्वोत्तर में असम को भी मिला।

 

2014 तक देश में कुल 387 मेडिकल कॉलोज थे और आज इसकी संख्या 706 है 
पहले एमबीबीएस सीट की संख्या 51,000 थी, आज इसकी संख्या 1,07,000 है । मोदी सरकार ने सितम्बर 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी । यह अपने आप में विश्व की सबसे बड़ी सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना है।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com