डिब्रूगढ़ : असम ने आज एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वायुसेना का एयरक्राफ्ट डिब्रूगढ़ जिला के मोरान में वायुसेना के विमानों के लिए विशेष रूप से बनाए गये राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सेवा पर उतरा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पबित्र मार्घेरिटा, वायु सेना के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों का एयर शो भी आयोजित किया गया। जिसमें सुखोई एमकेआई-30, राफेल, एएन32, ट्रांसपोर्ट विमान, एएलएच हेलीकाप्टरों समेत कुल 16 विमानों ने अपनी शक्ति का परिचय दिया।
मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं स्कूली बच्चे एवं महिलाएं मौजूद थीं। हवाई करतब को देख स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध हो गये। एयर शो के बाद प्रधानमंत्री मोरान से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गये। गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर बने छह लेन के पुल समेत अन्य विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।—–
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal