महाराष्ट्र के मुलुंड में मेट्रो के पिलर का हिस्सा गिरने से एक की मौत, 3 घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के मुलुंड (पश्चिम) में एलबीएस रोड पर स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के सामने शनिवार को दोपहर में निर्माणाधीन मेट्रो के पिलर का हिस्सा गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज मुलुंड के उपासना अस्पताल में हो रहा है। मुलुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और इस घटना की गहन जांच जारी है।

 

मुलुंड इलाके के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आज दोपहर में एलबीएस रोड पर स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के सामने निर्माणाधीन मेट्रो के पिलर का हिस्सा एक वाहन पर गिर गया। इस घटना में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए थे। इन चारों को नजदीकी उपासना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इनमें से एक की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों का उपासना अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक की पहचान रामधन

 

यादव के रूप में हुई है जबकि घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव(45) की हालत गंभीर बनी हुई । महेंद्र प्रताव यादव(52) और दीपा रुहिया (40)

 

की हालत स्थिर बनी हुई है।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा और मुंबई की महापौर रितु तावड़े तत्काल मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मिहिर कोटेचा ने कहा कि मेट्रो पिलर पर कल ही एक स्लैब लगाया था। उसी स्लैब का हिस्सा आज गिर गया। इस घटना के संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की और मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। मिहिर कोटेचा ने कहा इस घटना की छानबीन की जानी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मेट्रो के स्लैब पर शुक्रवार को गर्डर लगाया गया था। इस गर्डर को लगाने के बाद सही तरीके से काम नहीं किया गया था, जिससे आज दोपहर में स्लैब का हिस्सा दो वाहनों पर गिर गया था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एलबीएस रोड पर यातायात बाधित हो गया और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम मेट्रो के मलवे को हटाने का काम कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com