लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

ढाका : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को यहां बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बांग्लादेश पहुंचे बिरला ने शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनकी पत्नी से मुलाकात भी की। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे।

 

 

 

बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उन्हें ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है।

 

उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया के कई देशों के नेता भी ढाका पहुंचे। मुख्य सलाहकार यूनुस के न्योते पर मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंका और नेपाल के विदेश मंत्री तथा कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी इस समारोह में शामिल हुए।

 

——–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com