‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। ‘केजीएफ 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे टीजर ने और बढ़ा दिया है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है।

 

करीब 1 मिनट 55 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत यश के इंटेंस लुक से होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देता डायलॉग, “इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग है” फिल्म के टोन को साफ तौर पर स्थापित करता है। पूरे टीजर में यश अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं।

 

टीजर में जबरदस्त एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबे के दृश्य देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को एक डार्क और रॉ अंदाज देते हैं। कई सीन इतने तीव्र हैं कि दर्शकों को झकझोर देने की क्षमता रखते हैं। यश का यह दलेर और खतरनाक अवतार उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

 

19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के रूप में देखा जा रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com