अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्‍चे तेल की कीमत 6 महीने के उच्‍चतम स्‍तर पर

नई दिल्‍ली : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत छह महीने के रिकॉर्ड उच्‍च्‍त स्‍तर के करीब पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में इसमें 6–7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो जनवरी के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 67 डॉलर प्रति बैरल पर है। पिछले सत्र में दोनों के कीमतों में करीब 1.9 फीसदी की तेजी आई थी, जो आज अपने ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 21 सेंट की बढ़त के साथ 71.87 डॉलर प्रति बैरल कारोबार कर रहा है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 66.66 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है।

 

पिछले सेशन में ब्रेंट क्रूड 1.9 फीसदी बढ़कर 71.66 डॉलर प्रति बैरल पर पर बंद हुआ था, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.9 फीसदी चढ़कर 66.43 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com