हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 311 अंक उछला, निफ्टी 25,550 के पार

नई दिल्‍ली : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। ‘पैक्स सिलिका’ में भारत की भागीदारी की खबरों से शेयर बाजार में तेजी लौटी। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचें (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 फीसदी उछलकर 82,814.71 के स्‍तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 633.94 अंक बढ़कर 83,132.08 अंक तक पहुंच गया था। सेंसेक्स 317 अंक की बढ़त के साथ, जबकि निफ्टी 25,550 के पार बंद हुआ।

 

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंचज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 फीसदी बढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ। इसके 36 शेयर बढ़त और 14 शेयर लाल निशान में रहे। कारोबार के दौरान यह 209.2 अंक यानी 0.82 फीसदी बढ़कर 25,663.55 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक और इंडिगो प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयर रहे। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स को नुकसान हुआ।

 

एशिया के अन्य शेयर बाजारों में मुख्यत: गिरावट रही। हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 फीसदी और जापान का निक्की 1.07 फीसदी टूटकर बंद हुआ। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। चीन के बाजार चंद्र नववर्ष अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में जर्मनी का डैक्स, पेरिस का सीएसी 40 और लंदन का एफटीएसई 100 करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 34 पैसे कमजोर होकर 91.02 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 71.44 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

 

 

 

एक दिन पहले गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगाते हुए 1236.11 अंक यानी 1.48 फीसदी लुढ़ककर 82,498.14 के स्‍तर पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 365.00 अंक यानी 1.41 फीसदी टूटकर 25,454.35 पर बंद हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com