चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 24 फरवरी को दिल्ली में

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) 24 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ईसीआई और राज्य निर्वाचन आयुक्तों (एसईसी) का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

 

चुनाव आयोग के अनुसार यह गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। पिछली बैठक वर्ष 1999 में आयोजित की गई थी। यह बैठक देश में चुनावी प्रक्रिया को और पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में आयोजित की जा रही है। सम्मेलन में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

 

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे। सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

इस सम्मेलन का प्राथमिक लक्ष्य ‘सहकारी संघवाद’ की भावना को मजबूत करते हुए केंद्रीय और राज्य चुनाव निकायों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना है। दिनभर चलने वाले सम्मेलन के दौरान चुनावी प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के अलावा प्रौद्योगिकी, ईवीएम और मतदाता सूची साझा करने पर चर्चा होगी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की मजबूती, पारदर्शिता और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। ईसीआई के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ईसीआईएनईटी’ पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जो चुनावी सेवाओं को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित करेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com