नई दिल्ली : कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड ने मंगलवार को मुंबई में अपना डेवलपमेंट ऑफिस खोला है। इसका उद्घाटन राजनेता शाइना एनसी ने किया। इस दौरान कासाग्रैंड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुण एमएन और सीनियर मैनेजमेंट टीम के लोग भी मौजूद रहे।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि लोअर परेल स्थित पेनिनसुला बिजनेस पार्क के टावर बी की 11वीं मंजिल पर स्थित यह कार्यालय पश्चिमी भारत में कैसाग्रैंड के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कासाग्रैंड दक्षिण भारत का एक जाना-माना रेजिडेंशियल ब्रांड है। एक जनवरी 2017 से 30 जून 2025 के दौरान चेन्नई के रेजिडेंशियल सेक्टर में यह सबसे बड़ा डेवलपर रहा है।
कासाग्रैंड ब्रांड के तहत लग्जरी, मिड-रेंज और किफायती कैटेगरी में अपार्टमेंट और इंडिपेंडेंट विला ऑफर करती है। रियल एस्टेट सेक्टर में 22 साल के अनुभव के साथ कासाग्रैंड के पास चेन्नई, बेंगलुरु, कोयंबटूर, हैदराबाद, पुणे जैसे पांच प्रमुख भारतीय शहरों और दुबई में 180 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स और 8.8 करोड़ स्क्वायर फीट से ज्यादा के डेवलपमेंट का मजबूत पोर्टफोलियो है। प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड ऑफिस का पता है, 11वीं मंजिल, टावर B, पेनिनसुला बिजनेस पार्क, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, मुंबई- 400013 है।
इस मौके पर कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण एमएन ने कहा, “मुंबई में हमारे नए डेवलपमेंट ऑफिस का उद्घाटन हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि इस विस्तार से पार्टनर्स, कंसल्टेंट्स और स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी, साथ ही इस क्षेत्र में हमारे कामकाज में भी तेजी आएगी।
कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड चेन्नई के रेजिडेंशियल सेक्टर का सबसे बड़ा डेवलपर है। एक जनवरी 2017 से 30 जून 2025 के दौरान नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने के मामले में इसकी हिस्सेदारी लगभग 25 फीसदी और डिमांड के मामले में लगभग 18 फीसदी रही है। कंपनी कासाग्रैंड ब्रांड के तहत लग्जरी, मिड-रेंज और किफायती कैटेगरी में अपार्टमेंट और इंडिपेंडेंट विला ऑफर करती है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal