अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इस खास मौके को कपल ने बेहद निजी रखा है, जिसमें केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। दोनों की शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी, जिससे उनकी सांस्कृतिक विविधता भी झलकेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 फरवरी की सुबह रश्मिका और विजय तेलुगु हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। इसके बाद शाम को कोडवा समुदाय की परंपराओं के अनुसार एक और समारोह आयोजित किया जाएगा, जो रश्मिका की जड़ों को समर्पित होगा। शादी से पहले एक खास रस्म में विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने अपनी होने वाली बहू को परिवार की परंपरा के तहत खानदानी चूड़ियां भेंट कीं। गौरतलब है कि कपल ने 22 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया था।
शादी समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी चेहरे शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक थारुन भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा समारोह का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा, फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ से जुड़े राहुल रविंद्रन और आशिका रंगनाथ भी ‘विरोश’ की इस खास शादी में शामिल हुए हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal