बेज़ुबान पशु से क्रूरता पर सख्त कार्रवाई, दो आरोपित गिरफ्तार

बांदा : उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बेज़ुबान पशु के साथ क्रूरता करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।

 

दरअसल, 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दो व्यक्ति एक निरीह पशु के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस अमानवीय घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

 

चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी उत्कर्ष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पहचान की गई और तत्परता दिखाते हुए दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अपराधियों में महावीर पुत्र लोटन, निवासी ग्राम बड़ोखर खुर्द, थाना कोतवाली नगर, बांदा व अख्तर पुत्र बाविद, निवासी ग्राम बड़ोखर खुर्द, थाना कोतवाली नगर, बांदा शामिल है।गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने गुरुवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि बेज़ुबान पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता या अमानवीय व्यवहार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पशुओं के साथ क्रूरता या कोई अपराध होता दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com