मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

सीवान : मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने शनिवार को देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव जीरादेई पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राजेंद्र उद्यान में उन्होंने 108 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया।

 

पूर्व राष्ट्रपति रूपन ने इस मौके पर कहा कि जीरादेई की धरती पर आकर उन्हें अपार प्रसन्नता हुई और बिहार के साथ उनका भावनात्मक एवं ऐतिहासिक संबंध है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज गया जिले से मॉरीशस गए थे, इसलिए भारत उनके परिवार का हिस्सा है और उनका भारत से संबंध हमेशा मजबूत रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मॉरीशस में भारतीय त्योहार उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं और भोजपुरी भाषा आज भी जीवित है।

 

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले पुरोधाओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन मनोरंजन कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन उदेश्वर सिंह ने संभाला।

 

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी, सांसद विजय लक्ष्मी, पूर्व मंत्री सह महाधिवक्ता पीके शाही, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, स्थानीय विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, संत उमाकांता जी महाराज, चंद्र भूषण राय, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी पुरन कुमार झा, शिक्षाविद सुभाष प्रसाद, राष्ट्रीय समाजसेवी नीतीश कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया अक्षय लाल साह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा भारत-मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com