ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन

लखनऊ : ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलाें में शिया समुदाय के लोगाें ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। लखनऊ में

 

राेती महिलाओं सहित बड़ी संख्या में छोटा इमामबाड़ा से लोगाें ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई जिंदाबाद और अमेरिका इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

अमेरिका और इजराइल के युद्ध के दाैरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतरे। महिलाएं रोती बिलखते हुए मातम करते हुए दिखीं। छोटा इमामबाड़ा से भारी संख्या में लोगाें ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला।

 

लखनऊ की शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि अमेरिका-इजराइल ने जो आतंकी कृत्य किया है। पूरे विश्व को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए। खामेनेई की मौत के बाद सभी देशों को अपने राष्ट्रीय ध्वजों को श्रद्धांजलि में झुकना चाहिए। शिया समुदाय के लोग तीन दिन का शोक मनाने हुए अपनी प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

 

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी तीन दिवसीय शोक की घोषणा कर की गई है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास की इस घोषणा के बाद बड़ा और छोटा इमामबाड़ा अगले तीन दिन के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। मौलाना कल्बे जवाद ने बताया कि खामेनेई की मौत पर रविवार रात आठ बजे छोटे इमामबाड़ा में शोकसभा आयोजित की जाएगी। उन्हाेंने भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है। इसके अलावा बरेली, जौनपुर, संभल समेत कई जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पूरी मिल्लत इस्लामिया के लिए दुख की बात है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अमन व शांति के साथ विरोध करें। इस बात की व्यवस्था रखें कि जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें।

 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान, पुलिस कमिश्ररेट को निर्देश दिए है कि किसी भी हालत में प्रदेश की कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जिलों के इलाको में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। इसके तहत लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com