अरुणा बुधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता बनी फेरो फाइटर्स टीम

रामगढ़ : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड की ओर से आयोजित अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0, का रविवार काे सिरका क्रिकेट स्टेडियम में भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में फेरो फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावर पार्टनर्स को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

 

फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया। फेरो फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाएं। वहीं पावर पार्टनर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फेरो फाइटर्स ने यह फाइनल मैच 65 रनों के अंतर से जीत लिया।

 

स्वर्गीय अरुणा बुधिया की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों और लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनंत शंकर सेठ, वीपी, जीएफ़ए ने सभी विभागाध्यक्षों और वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com