अमेरिका-इज़राइल के हवाई हमलों के बीच ईरान से सुरक्षित निकले पूर्व बार्सिलोना स्टार मुनिर

नई दिल्ली : पूर्व बार्सिलोना स्टार मुनिर एल हद्दादी ने पुष्टि की है कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बीच वह सुरक्षित रूप से देश छोड़कर निकल चुके हैं।

 

मोरक्को के फॉरवर्ड मुनिर एल हद्दादी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेनिश में लिखा, “ईरान में मेरी स्थिति को लेकर आपके संदेशों और चिंता के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। कल देश को हवाई मार्ग से छोड़ने की योजना थी, लेकिन अंत में हमें विमान से उतार दिया गया और उड़ान नहीं भर सके।”

 

मुनिर एल हद्दादी सितंबर 2025 में स्पेनिश क्लब सीडी लेगानेस से ईरानी क्लब एस्तेग़लाल एफसी से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि मौजूदा क्लब ने उनकी सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की।

 

उन्होंने लिखा, “क्लब ने मुझे सड़क मार्ग से देश छोड़ने के लिए कार उपलब्ध कराई, जिसकी मदद से मैं बिना किसी समस्या के सीमा पार कर सका। फिलहाल मैं तुर्की में सुरक्षित हूं और अगले कुछ घंटों में स्पेन पहुंच जाऊंगा। आप सभी की दयालुता के लिए धन्यवाद।”

 

ला मासिया अकादमी से निकले मुनिर एल हद्दादी ने एफसी बार्सिलोना के लिए चार सत्र खेले। इस दौरान उन्होंने तीन ला लीगा खिताब और 2015 में यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता।

 

मध्य-पूर्व क्षेत्र में शनिवार से तनाव चरम पर है, जब संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने क्षेत्र के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें यूएई, कतर और सऊदी अरब शामिल हैं।

 

शनिवार रात ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की अमेरिका और इज़राइल के बड़े हमले के बाद मौत होने की खबर भी सामने आई है, जिससे क्षेत्रीय हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com