नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और इस बात पर जोर दिया कि बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत है।
ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री शांति के पक्ष में विभिन्न देशों के नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। आज की बातचीत भी इसी क्रम में है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दोनों पक्षों के घटनाक्रम को लेकर समान चिंताएं हैं और इस संबंध में हम आगे भी सहयोग और समन्वय जारी रखेंगे ताकि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता की वापसी सुनिश्चित हो।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal