सुलतानपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग में एक युवक की मौत, दो घायल

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और पीआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह विवाद दो पटीदारों, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के बीच हुआ था। सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बच्चे रमेश सोनकर के परिवार के सदस्यों से किसी बात पर झगड़ा हुआ। उस समय दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई।

 

शाम को रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर, वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंचे। वहां विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद भोलू सोनकर ने कथित तौर पर लगभग पांच राउंड फायरिंग की। इसमें मोहित के सीने में दो गोलियां जा लगीं और इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगल को भी एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन विस्तृत जांच के लिए उसे सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

 

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्य आरोपित भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और थाने की विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com