नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के यस बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले काम काजी महिलाओं की वित्तीय एवं जीवनशैली संबंधी जरूरतें पूरा करने में मददगार एक विशेष वेतन खाता शुरू करने की घोषणा की है।
यस बैंक की यह नई पेशकश वित्तीय सुरक्षा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, जीवनशैली विशेषाधिकार और संपत्ति सृजन जैसी विशेष सर्विस को एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगी। बैंक ने बताया कि इस नए खाते का नाम ‘यस इसेंस महिला वेतन खाता’ रखा गया है। इसके तहत पहले वर्ष के लिए विशेष मुफ्त लॉकर सुविधा, एक वर्ष के लिए पांच लाख रुपये का टॉप-अप स्वास्थ्य कवर और वर्ष में एक बार वार्षिक निवारक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं होंगी।
बैंक ने कहा कि इसे खास तौर पर उन महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जो नौकरी या प्रोफेशनल काम के जरिए अपनी आय अर्जित करती हैं। बैंक का कहना है कि यह खाता महिलाओं को बेहतर बैंकिंग अनुभव देने के साथ-साथ उनके वित्तीय भविष्य को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा।
—————
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal