रील लाइक विवाद पर यामी गौतम ने तोड़ी चुप्पी

यामी गौतम आमतौर पर विवादों से दूर रहने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन हाल ही में वह सोशल मीडिया पर एक विवाद में घिर गईं। दरअसल, एक पोस्ट को लाइक करने के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। मामला बढ़ता देख अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि संबंधित पोस्ट उन्होंने जानबूझकर लाइक नहीं की थी, बल्कि संभव है कि वह गलती से क्लिक हो गई हो।

 

कृति सैनन की पोस्ट लाइक करने पर हुआ विवाद

 

हाल ही में हुए ज़ी सिने अवॉर्ड्स में कृति सैनन को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कृति को ट्रोल करते हुए कहा कि इस सम्मान की असली हकदार यामी थीं, जिन्होंने फिल्म ‘हक’ में अपने अभिनय से काफी प्रशंसा हासिल की थी। इसी दौरान कृति के खिलाफ एक पोस्ट को यामी द्वारा लाइक किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया।

 

यामी ने दी सफाई

 

विवाद बढ़ने के बाद यामी गौतम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे पता चला कि मैंने एक ऐसी रील को लाइक कर दिया है जो किसी दूसरे अभिनेता के प्रति अपमानजनक है। हमें रोज कई पोस्ट में टैग किया जाता है और यह भी उसी तरह का एक टैग लगा कंटेंट लगा। मैंने पहले ही पुरस्कार समारोहों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और मैं फिलहाल अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।’ यामी के इस स्पष्टीकरण के बाद कई प्रशंसकों ने उनका समर्थन किया और कहा कि अभिनेत्री बेवजह विवादों में घसीटी जा रही हैं।

 

————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com