छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, 29 घायल

रायपुर : बलौदाबाजार जिले के सिमगा थानाक्षेत्र में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाई-वे पर दरचूरा ग्राम के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मारी। इसमें 5 यात्रियों की जान चली गई जबकि 29 यात्री घायल हुए हैं।

 

सिमगा पुलिस ने बताया कि आज सुबह लगभग 11:00 बजे बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक बस (क्रमांक सीजी 07 सीआर 7112) सड़क पर दरचुरा ग्राम के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक बस को टक्कर मार दी। इस घटना में 5 लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 29 घायल हैं। इनमें 17 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है, बाकी का इलाज दूसरे अस्पतालों में हो रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजने और भीड़ को नियंत्रित करने का काम शुरू किया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्रियों को सीटों से उछलकर चोटें लगीं। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने हादसे में त्रिवेणी साहू (62वर्ष), दशरथ साहू (80 वर्ष) और खुशी साहू (2 वर्ष) निवासी ग्राम बाबा मोहतरा, राधिका निर्मलकर (24वर्ष ) निवासी बेमेतरा तथा एक अन्य अज्ञात युवती के मौत की पुष्टि की है।

 

घायलों में शामिल जानकी निषाद, उम्र 55 निवासी कपसदा धरसींवा, अवधराम निषाद, उम्र 60, निवासी कपसदा धरसींवा, ईश्वरी साहू, उम्र 35, निवासी बलौदाबाजार, राजकुमार निषाद, उम्र 30 साल निवासी रायपुर, सरोजनी साहू उम्र 27 साल और योगिता साहू उम्र 4 माह, निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा, दिलेश्वर डहरिया उम्र 50 साल और प्रमिला डहरिया उम्र 45 साल निवासी सोनपुरी, संदीप (उम्र 13 साल), सुनील (उम्र 10 साल) और जानवी (उम्र 8 साल) निवासी सोनपुरी, मनोज साहू (उम्र 37 साल) निवासी बलौदाबाजार शामिल, ओम (उम्र 18 साल) निवासी किरवई, राज निर्मलकर (उम्र 25 साल) निवासी बेलर, ललित साहू (उम्र 37 साल) निवासी उरकुरा रायपुर, संतोष बंजारे (उम्र 40 साल) और शिवम बंजारे (उम्र 15 साल) निवासी दुधिया नवागांव

 

बंसत पैकरा (उम्र 24 साल) निवासी पुडू रतनपुर, रीता दास (उम्र 56 साल) निवासी भिलाई, मदनलाल धृतलहरे (उम्र 65 साल) निवासी चकवाय, पुरानिक राम (उम्र 55 साल) निवासी रायपुर, पंजाब राम (उम्र 47 साल) निवासी तारागंज, खुशबू निषाद (उम्र 27 साल) निवासी भोथा मंगरलोड, देव निर्मलकर निवासी बेतल, गौरव निर्मलकर (उम्र 4 साल) निवासी बेतल, सैयद रहमद (उम्र 25 साल) निवासी रायपुर, गायत्री चंद्राकर (उम्र 56 साल) और दिव्या भारती (उम्र 34 साल) निवासी दुर्ग, तथा छहुरा आहीर (उम्र 56 साल) निवासी जांजगीर-चांपा (डिघोरा) को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।

 

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com