ऑल इंग्लैंड ओपन 2026: लक्ष्य सेन ने ली शी फेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

बर्मिंघम : भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में चीन के ली शी फेंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

 

24 वर्षीय लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और ली शी फेंग को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से हराया। यह मैच 45 मिनट तक चला, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक और सटीक खेल का प्रदर्शन किया।

 

पहले गेम में लक्ष्य सेन पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने शुरुआत में बढ़त बना ली और लगातार छह अंक हासिल करते हुए आसानी से गेम अपने नाम कर लिया।

 

दूसरा गेम अपेक्षाकृत कड़ा रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार बढ़त बदलती रही। हालांकि, निर्णायक क्षणों में लक्ष्य सेन ने लगातार अंक जुटाकर बढ़त को मजबूत किया और अंततः मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

अब सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन का सामना कनाडा के विक्टर लाई और जापान के कोटा वतनाबे के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मैच के विजेता से होगा। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन का तीसरा सेमीफाइनल होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com