नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए भारत प्रतिबद्ध: मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत नेपाल की जनता और वहां की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

प्रधानमंत्री ने नेपाल में संसदीय चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि वह नेपाल के लोगों और सरकार को सफल तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर हर्ष होता है कि उनके नेपाली भाई-बहन लोकतांत्रिक अधिकारों का इतने उत्साह और जीवंतता के साथ प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का गर्व का क्षण है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत नेपाल की जनता और वहां की नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मित्रता और सहयोग के संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com